हरियाणा के जींद से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी ओरा कार
मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक का संतुलन बिगड़ने पर कार सड़क किनारे बिजली से जा भिड़ी, जिससे कार आग गाेला बन गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक समेत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंंचकर जांच की। दमकल की टीम ने आग बुझाई। पुलिस ने सभी सवारों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।

हादसा सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ। दरअसल पानीपत-खटीमा हाईवे पर शामली की ओर से हुंडई ओरा कार मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। तितावी क्षेत्र में पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। सूत्रों के अनुसार ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ है। पानीपत-खटीमा मार्ग पर जागाहेड़ी टोल से आगे फ्लाईओवर के ऊपर पानीपत की तरफ से आ रही एक ह्युंडई औरा कार डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकरा कर दूसरी साइड जाकर पलट गई। जिससे कार में आग लग गई। कार में सवार 06 लोगों की मौत हो गई। कार सीएनजी किटेड थी। गनीमत रही कि सीएनजी का सिलेंडर नहीं फटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी तितावी जयवीर सिंह ने बताया कि सभी लोग हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं।
चेचिस नंबर से निकाली जा रही खोज

ह्युंडई ओरा कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। कार के भीतर रखा सबकुछ सामान राख हो गया। जिस कारण कार सवारों की पहचान जुटाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने आग बुझाने के बाद के चेसिस नंबर से इसकी डिटेल्स जुटाने का प्रयास किया है। फिलहाल कार हरियाणा राज्य में पंजीकृत बताई जा रही है। इसमें सवार सभी मुजफ्फरनगर आ रहे थे।








Users Today : 0