Home » हेल्थ » Muzaffarnagar: अंजनी बनीं 1 दिन की सीएमओ, परखी अस्पताल की सेहत

Muzaffarnagar: अंजनी बनीं 1 दिन की सीएमओ, परखी अस्पताल की सेहत

मुजफ्फरनगर: स्वास्थ्य विभाग ने बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए नवरात्र पर पहल की है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा अंजनी पाल को एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बनाया। सीएमओ बनी अंजनी ने महिला एवं पुरुष जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सेहत काे परखा।

सर्कुलर रोड स्थित डायट कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा आठवीं छात्रा अंजनी पाल पर बुधवार पर एक दिन की सीएमओ बनाई गई। उनका सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद अंजनी ने सीएमओ कार्यालय में बैठकर काम-काज पर परखा। सीएमओ अंजनी पाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पर गांव स्तर तक मजबूत किया जाए। बाद में अंजनी पाल ने जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। रोगियों के लिए बनने वाले पर्चे काउंटर पर व्यवस्था पर देखा। वह जिला महिला चिकित्सालय में पहुंची। यहां पर ओपीडी में चिकित्सकों को के कार्यों पर देखकर जानकारी ली। साथ ही ओपीडी कक्ष में बैठकर उपचार कराने आई महिलाओं से भी जानकारी ली। अस्पताल की सेहत परखने के बाद वह पुन: सीएमओ कार्यालय पहुंची और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की बाबत भी जानकारी ली। छात्रा ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनकर अच्छा लगा। वह भी चिकित्सकीय क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहती है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?