Home » Uncategorized » Muzaffarnagar: राष्ट्रीय फलक पर छाया छात्र आलोकिक का ‘चिमटा’

Muzaffarnagar: राष्ट्रीय फलक पर छाया छात्र आलोकिक का ‘चिमटा’

मुजफ्फरनगर : गांव मखियाली निवासी छात्र आलौकिक के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। छात्र आलोकिक ने चिमटा बनाया है, जिसे भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में देश के 62 उत्कृष्ट माडलों में से चुना गया। छात्र ने गर्म बर्तनों को सुरक्षित तरीके से उठाने के लिए विशेष चिमटा तैयार किया है। यह नवाचार औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को जलने की घटनाओं से बचाने में उपयोगी साबित हो सकता है।

भारत सरकार की ओर से आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 798 विज्ञान माडल के मूल्यांकन के बाद 62 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें मखियाली निवासी राकेश कुमार के पुत्र आलौकिक भी शामिल हुए। आलौकिक ने गर्म और भारी बर्तनों को उठाने के लिए विशेष सुरक्षा उपकरण चिमटा तैयार किया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने छात्र को सम्मानित किया है और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। आलौकिक ने सफलता का श्रेय माता-पिता समेत शिक्षक डा. विकास कुमार आकाश कुमार और सौरभ कुमार को दिया है। छात्र ने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई एसडी पब्लिक स्कूल से की। वर्तमान में छात्र हरियाणा के गुरुकुल ज्योतिसर स्कूल में अध्ययनरत है।

—

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?