Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: गन्ने का 500 और आलू का दाम मांगा 1500 रुपये कुंतल

Muzaffarnagar: गन्ने का 500 और आलू का दाम मांगा 1500 रुपये कुंतल

Lavc60.9.100

भाकियू अराजनैतिक ने उठाई चकबंदी में गड़बड़ियों की जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया। कहा कि किसानों को नव पेराई सत्र में 500 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का भाव दिया जाए। इसके साथ ही फसल नुकसान पर तत्काल  मुआवजा दिया जाए। इस दौरान लगभग 15 मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। चीनी का बाजार मूल्य में वृद्धि और खाद, डीजल, कीटनाशक व मजदूरी की बढ़ती लागत को देखते हुए नव पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। आरोप लगाया कि कुछ किसान संगठन किसानों के वास्तविक मुद्दों के बजाय दूसरे मामलों में उलझे हैं। उन्होंने अवैध खनन और डग्गामार वाहनों के संचालन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी। कहा कि बारिश और तेज हवाओं से धान, उड़द, मूंग समेत अन्य फसलों का नुकसान हुआ है। ठेके और बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी राहत के दायरे में रखा जाए। संगठन ने आलू बीज की कीमत 1500 रुपये प्रति कुंतल से अधिक नहीं होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश में आलू का बाजार भाव लगभग 700 रुपये कुंतल है, लेकिन उद्यान विभाग 3600 रुपये कुंतल की दर से बीज दे रहा है।

  • भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

गांव पुरबालियान में चकबंदी की समीक्षा, गलत आदेशों की जांच और अंश निर्धारण की त्रुटियां दूर करने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम सभा की खलिहान भूमि खाली कराने, जल जीवन मिशन में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, किसान दिवस में अव्यवस्था रोकने और कृषि विभाग की मिनी किट वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग उठाई गई।

ये हैं प्रमुख मांग

  • प्रदेश में गन्ने का मुल्य 500 रु कुंतल तय किया जाए
  • असमय बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा मिले
  • किसानों को कोल्ड स्टोर की सहायता मिले।
  • आलू का बीज किसानों को सस्ते दाम पर दिया जाए।
  • ठेके पर खेती करने वाले किसानों को विशेष राहत
  • फसल की आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी मिले।

इन समस्याओं का मांगा समाधान

  • अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए ग्राम सभा में पंचायत का रोस्टर बनाकर ठीक हो।
  • पुरबालियान में चकबंदी की समीक्षा डीएम द्वारा की जाए तथा गलत आदेशों की जांच हो।
  • सर्दी में शुगर मिलों में किसानों के लिए चाय एवं पशुओं के गर्म पानी की उचित व्यवस्था रहे।
  • किसान दिवस में अधिकारियों के सामने होने वालीं गुंडागर्दी पर रोक लगाई जाए
  • किसान दिवस में केवल शासनादेश में दिए गए विषयों पर ही वार्ता की जाए
  • तहसीलों में व्यापत भ्रस्टाचार को समाप्त किया जाए
  • लेखपाल द्वारा सहायक के नाम पर दलाली कर रहे लोगों को जेल भेजा जाए
  • फसल सुखाने के लिए ग्राम सभा के खलियान की जमीनें खाली करायी जाए
  • जल जीवन मिशन में ग्राम की तोड़ी गई सड़कों को ठीक कराया जाए
  • अमानक खाद, बीज़ बेचने वाली इकाइयों पर रोक लगाई जाए
  • कृषि विभाग द्वारा मिनी किट वितरण की जांच कराई जाए

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?