एसएसपी को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के लिए लिखा
» कोर्ट की टिप्पणी..
“जज ने लिखा कि पुलिस को कानूनी कार्रवाई का अधिकार है, लेकिन किसी भी व्यक्ति चाहे वह अभियुक्त ही क्यों न हो, उसे मारने-पीटने या मिसबिहेव (यानि र्दुव्यवहार) करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट में आरोपी के बयान के बाद जज ने पुलिस के विरुद्ध केस डायरी में तस्करा डाल दिया।”
मुजफ्फरनगर 〈 लोकसंवाद लाइव〉 :
मुजफ्फरनगर:खतौली पुलिस के दारोगा और एक अन्य पुलिस कर्मचारी ने गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए बदमाश के साथ मारपीट की। आरोपित ने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, स्पेशल कोर्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिकसब्सटेंस एक्ट या स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) एनडीपीएस एक्ट के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर के सामने जब यह बयान दिया तो उन्होंने इस बात का तस्करा केस डायरी में डाल दिया। इसके साथ ही एसएसपी को पत्र लिखकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
खतौली थाने के दारोगा रजत सिंह, तेजवीर सिंह और पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह, योगेश कुमार व हेमंत ने 16 अक्टूबर की रात को गश्त के दौरान लगभग 8:30 बजे सद्दीकनगर स्थित कनस्तर फैक्ट्री वाली गली से दीपक उर्फ शेरू निवासी मुहल्ला देवीदास को पकड़ा था। उसके पास से प्लास्टिक की पुड़िया में लिपटा हुआ 2.40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। मुकदमे की विवेचना दारोगा धर्मवीर कर्दम को सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसका रिमांड मांगा था। न्यायालय के समक्ष आरोपित दीपक उर्फ शेरू ने दारोगा नीरजा सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी द्वारा उसकी पिटाई करने की जानकारी दी। पुलिस के दुर्व्यवहार को न्यायालय ने केस डायरी में दर्ज किया। साथ ही जज रवि कुमार दिवाकर ने प्रकरण की जांच के लिए एसएसपी सूरज कुमार राय को पत्र लिखा है। कहा कि इन कर्मचारियों के खिलाफ जांच गठित कर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में पुलिस किसी भी व्यक्ति के साथ मिसबिहेव (यानि र्दुव्यवहार) न करे।






Users Today : 0