Home » सबसे अच्छी खबर » Muzaffarnagar: गेटवे आफ मुजफ्फरनगर से स्वागत…दिखेगी भारतीय संस्कृति

Muzaffarnagar: गेटवे आफ मुजफ्फरनगर से स्वागत…दिखेगी भारतीय संस्कृति

दिल्ली-देहरादून हाईवे, सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बनाए जाएंगे एंट्री गेट

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने यातायात के साथ पर्यटकों का स्वागत करने की योजना तैयार की है।एमडीए ने दिल्ली-देहरादून हाईवे और सहारनपुर स्टेट हाईवे के किनारे शहर में प्रवेश करने के दौरान एंट्री प्वाइंट पर गेट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। लगभग सात स्थानों पर गेट बनाकर स्वागत किया जाएगा। इन गेट पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। चूंकि सभी गेट ऐतिहासिक इमारत के साथ भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रहने वाले तैयार किए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर को गुड़ नगरी कहा जाता है। यहां का गुड़ देश-विदेश में धूम मचा रहा है। धार्मिक एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण ने जनपद में सात गेट तैयार करने का खाका बनाया है। प्राधिकरण ने मेरठ से शहर में प्रवेश करने के दौरान मुख्य सड़क किनारे पर गेटवे आफ मुजफ्फरनगर का निर्माण करने की योजना बनाई है। वहीं देहरादून-हरिद्वार से आते सयम शहर में प्रवेश के लिए रामपुर तिराहा के निकट बड़ा गेट बनेगा। दोनों ही स्थानों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा गया है। हाईवे किनारे से सटाकर निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए एनएचएआइ ने एमडीए से गेट का डिजाइन एवं उनकी लंबाई के साथ चौड़ाई, ऊंचाई की जानकारी के साथ डिजाइन मांगा है। जिसे एमडीए ने भिजवाया है।एनएचएआइ की मंजूरी के बाद सभीप्रवेशद्वार का निर्माण हो सकेगा।
  • यहां भी गेट का कराया जाएगा निर्माण
एमडीए की महायोजना लागू हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है। अब सुनियोजित विकास का खाका बनाया गया है। एमडीए के सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरठ, उत्तराखंड, बिजनौर और शामली सीमा सहित सहारनपुर जनपद में जोड़ने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार बनेगा। सभी प्रवेशद्वार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को दर्शाने वाले बनाए जाएंगे।

इन्होंने कहा…

“सात स्थानों पर प्रवेश द्वार यानि गेटवे आफ मुजफ्फरनगर का निर्माण किए जाने की योजना बनाई गई है। कई गेट का डिजाइन भी तैयार कराया गया है। नेशनल हाईवे-58 से सटी सड़क के लिए एनएचएआइ से अनुमति मांगी गई है। यह प्रवेश द्वार शहर के विकास को दर्शाने वाले होंगे।”

  •  प्रणता ऐश्वर्या, उपाध्यक्ष, एमडीए मुजफ्फरनगर

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?