वारदात को अंजाम देने के लिए जंगल में छिपे थे कई बदमाश
डीआइजी सहारनपुर ने अस्पताल और घटनास्थ का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी की जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल को गोली मारकर बदमाश अपने साथ को छुड़ाकर ले गए। हेड कांस्टेबल की बगल के निकट गोली लगने पर घायल होकर जमीन पर गिर गए। एक इंच के फासले से हेड कांस्टेबल को मौत छूकर निकल गई। डीअाइजी सहारनपुर ने एसएसपी, एसपी देहात के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

शनिवार रात तितावी पुलिस ने स्मैक तस्करों की लालूखेड़ी, पीपलशाह, जसोई के जंगल में घेराबंदी की थी। हेड कांस्टेबल अजित अपने साथी सिपाही राहुल, विपिन, विशाल व प्रिंस के साथ एक प्राइवेट कार में से पीपलशाह छतैला नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्मैक लेकर एक तस्कर के आने की सूचना मिली तो दीवान कार के पास मौजूद रहे जबकि अन्य चारों सिपाही चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर तस्कर के आने का इंतजार करने लगे। तभी पीपलशाह छतैला नहर के पास ईंख से बाहर निकला बदमाश हेड कांस्टेबल को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ लिया। साथी के पकड़े जाने पर तुरंत बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली हेड कांस्टेबल अजीत कुमार की बलग को चीरकर निकल गई। घायल ने बताया कि बदमाश कई थे, सभी ने मुंंह खोल रखे थे।
डीआइजी पहुंचे, बदमाशों को ढूंढ रही आठ टीम








Users Today : 0