Home » सबसे अच्छी खबर » Muzaffarnagar : करिए स्वागत…गंगा की गाेद में आ गए मेहमान पक्षी

Muzaffarnagar : करिए स्वागत…गंगा की गाेद में आ गए मेहमान पक्षी

हैदरपुर वेटलैंड में पहुंचे 5,000 से अधिक प्रवासी पक्षी

मार्च तक रहन-सहन के साथ खान-पान के लिए डाला डेरा

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :

साइबेरियन, रुस समेत मंगोलिया और मध्य एशिया से कई हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गंगा की गोद में अठखेलियों के लिए पहुंचे हैं। यह मेहमान पक्षी यहां पर लगभग चार माह तक प्रवास करेंगे। यह यहां पर अपना प्रजनन के साथ खान-पान का ठिकाना बनाकर रखेंगे। हैदरपुर वेटलैंड विदेशी मेहमान पक्षियों से गुलजार हो गया है। पर्यटकों के लिए यह पक्षी मनोरंजन का मुख्य केंद्र बने हैं। जिन स्थानों से यह आए हैं, वहां बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण इनके लिए दाना-पानी कठिन हो जाता है। इसके चलते यहां पर हैदरपुर वेटलैंड में पहुंचे हैं।
प्रवासी पक्षी सर्दियों में ऐसे स्थानों की तलाश करते हैं जहां उन्हें अनुकूल मौसम भरपूर भोजन और सुरक्षित आवास मिल सके। हैदरपुर वेटलैंड में तीनों चीजें मौजूद हैं। यहां का शांत वातावरण उथला और गहरा जलक्षेत्र दलदली जमीन और जलीय वनस्पतियां इन पक्षियों के लिए भोजन का मुख्य स्रोत हैं। इस समय गैडवाल, टफ्टेड डक, यूरेशियन विजन, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, कामन पोचार्ड, कामन कूट, नार्दन शावलर लगभग 40 से अधिक प्रजातियां के पक्षी आते हैं। दिसंबर के बाद इनकी संख्या 25 हजार तक पहुंचती है।
रामसर साइट क भी दर्जा मिला

हैदरपुर वेटलैंड में निरंतर पानी के साथ भोजन की उपलब्धता रहती है। गंगा की गोद में बसी यह झील जलीय जीवों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उनकी अठखेलियां भी मनमोहती हैं। जैव विविधता के कारण वर्ष 2018 में इसका सर्वे होने के बाद वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ ने इसे रामसर साइट घोषित किया। जिसके चलते यह देश में 47वां और उत्तर प्रदेश का 10वां रामसर स्थल है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?