Home » क्राइम » Muzaffarnagar : सेना के जवानों पर गिरोह बनाकर साइबर ठगी का आरोप

Muzaffarnagar : सेना के जवानों पर गिरोह बनाकर साइबर ठगी का आरोप

सेना के जवान के खाते से 13 लाख रुपये का लोन कराकर हड़पा

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :

जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। सेना के जवानों ने गिरोह बनाकर अपने ही साथी के साथ ठगी कर ली। अपने साथी सैनिक को आनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और उसका बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद दो बार में साढ़े 13 लाख रुपये का लोन लेकर रुपये हड़प कर लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

दरअसल, मामला नई मंडी कोतवाली के गांव तिगरी निवासी सेना के जवान पाहुल कुमार से जुड़ा है। वर्तमान में पाहुल कुमार हरियाणा के हिसार में तैनात तैनात है। एसएसपी मुजफ्फरनगर को चार नवंबर को शिकायत कर बताया था कि 2019 में असम में सेना की ट्रेनिंग के दौरान उसकी पहचान शामली निवासी लोकेंद्र से हुई थी। उसने उन्हें क्यूनेटविहान डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में आनलाइन ट्रेडिंग करने का झांसा दिया। उसे प्रतिदिन केवल 2 घंटे काम करने का लालच देकर प्रतिमाह तीन से चार लाख रुपये कमाने का भरोसा दिया। कंपनी के काम और उसके सदस्यों की जीवनशैली दिखाने वाले वीडियो दिखाए। कंपनी से जुड़े सेना में तैनात कौशिक, बृजेश, गणेश के साथ जूम मीटिंग कराई। मीटिंग में 200 से अधिक लोग जुड़े। मीटिंग में 90 प्रतिशत से अधिक सेना के जवान बताए गए थे। मीटिंग में जवानों को नौकरी छोड़ कर कंपनी से जुड़ने और पैसा कमाने के लिए प्रेरित किया जाता था। उनसे आनलाइन ट्रेडिंग का काम कराया गया।

जवान की पत्नी के नाम खुलवाया खाता

सेना के जवान पाहुल कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी के नाम से एसबीआइ के आनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन योनो एप पर खाता बनाया गया। 10 सितंबर 2026 को जम्मू शाखा से उनके नाम पर 10 लाख रुपये का लोन पास कराया गया। ओटीपी लेकर यह रकम निकाल ली गई। इसके बाद विकासपुरी दिल्ली की एसबीआइ की शाखा से एक दिन में साढ़े तीन लाख रुपये का लोन करा कर रकम ट्रांसफर करा ली गई। उन्हें 10 लाख रुपये के लोन पर 17,070 रुपये और दिल्ली वाले लोन पर 5,650 रुपये ईएमआइ वेतन से कटने पर लोन का पता चला।

अब आरोपी दे रहे धमकी

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित सेना के जवान ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकी दी। उसके परिवार को जान से मारने तथा बच्ची के अपहरण की धमकी दी। उनका वीडियो भी बनवाया। उन्होंने परेशान होकर दो बार आत्महत्या की कोशिश की। पत्नी की सतर्कता से उनकी जान बच गई। असम से उनका तबादला 691 टाटरा हिसार हरियाणा में हो गया। आरोपियों ने उन पर दिल्ली आने का दबाव बनाया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?