यातायात पुलिस ने बनाए थे पांच रूट और दिए थे रंग
त्योहारों पर शहर की हालत खराब, हर चौराहा घिरा
मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :
शहर का जाम मुक्त बनाने के लिए विभिन्न रूट के साथ ई-रिक्शा को रंग-रूप दिए गए थे, लेेकिन इनका पालन कराना विभागीय अधिकारी भूल गए। त्योहारिक सीजन में बाजारों से लेकर सड़क, हर गली-चौराहा जाम की गिरफ्त में है। भाईदूज पर जाम के कारण 10 मिनट की दूरी 30 मिनट में पूरी हो सकी। इससके चलते राहगीरों की हालत खस्ता हो गई।

ई-रिक्शा के लिए यातायात पुलिस ने पांच रूट बनाए थे, लेकिन इनका पालन कराने में सख्ती नहीं दिखाई। यही जाम का मुख्य कारण बना है। मीनाक्षी चौक पर होटलों के बाहर वाहनों की बेतरतीब भीड़ मिली। इसके बाद शिव चौक से लेकर अस्पताल तिराहा, सहारनपुर अड्डे तक स्थिति परखी गई तो त्योहारी सीजन में हालात विकट मिले। सबसे अधिक ई-रिक्शा की भीड़ जिला अस्पताल के बाहर दिखाई दी। इसके बाद विश्वकर्मा चौक से लेकर टिकैत चौक होते हुए महावीर चौक भी यही हाल देखा जा सकता है। टिकैत चौक पर यातायात सिपाही मिले, लेकिन महावीर चौक पर अनधिकृत ई-रिक्शा स्टैंड मुसीबत बना है। इस प्वाइंट पर मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली समेत सहारनपुर, देवबंद आने-जाने वाली बसों का कुछ देर के लिए ठहराव है। यहां पर सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक छत्ता बनाएं खड़े रहते हैं। नगरीय क्षेत्र में कहीं भी वाहन पार्किंग नहीं है। ई-रिक्शा समेत वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने की स्थिति रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टैंड पर दिखाई दी। यहां पर कोई रोकने-टोकने वाला भी नहीं दिखा।

- माल ढोने वाले वाहन में बदले ई-रिक्शा
दिन निकलते ही हर गली, नुक्कड़ के साथ चौक व चौराहों पर ई-रिक्शा का कब्जा रहता है। एआरटीओ कार्यालय में 14,760 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि जनपद में लगभग चार हजार ई-रिक्शा बिना पंजीकरण दौड़ रहे हैं। बाजारों में यह मालवाहक बनकर दौड़ रहे हैं। बाजारों से छोटे ट्रांसपोर्ट में ई-रिक्शा को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। इससे बाजारों में भी समस्या बनी है।







Users Today : 0