मुजफ्फरनगर: नई मंडी पुलिस ने टीएस मान रजवाहे के निकट मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दबोचा है। बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर धर्म परिवर्तन कराने का अभियोग दर्ज है।
नई मंडी सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि बदमाश टीएस मान रजवाहा के निकट बैठा था। जिसकी घेराबंदी की गई तो उसने फायरिंग कर दी। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश अजरू उर्फ अजरूद्दीन घायल हो गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से तमंच और कारतूस बरामद हुआ। बदमाश धर्म परिवर्तन अधिनियम में वांछित चल रहा था।







Users Today : 0