Home » क्राइम » Muzaffarnagar: पहले बात की…फिर पुजारी की गोली मारकर हत्या

Muzaffarnagar: पहले बात की…फिर पुजारी की गोली मारकर हत्या

कमरे में घुस आए थे दोनों युवक, परिचित होने की आशंका

मुजफ्फरनगर: भौंराकलां में गुंबद वाले मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार होकर आए दो युवकों ने पहले पुजारी से बातचीत की, उसके बाद कमरे में ही गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर भाग रहे दोनों बाइक सवारों को पीआरडी जवान ने भागते हुए देखा है। डीआइजी, एसएसपी ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया।

 

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले देवानंद भारती भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। वह पिछले 25 साल से मंदिर में पुजारी थे। वह मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे। उनके पास भक्तों का आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार देर शाम वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर मंदिर में पहुंचे। बाइक को बाहर खड़ा करने के बाद पुजारी के पास बात करने के लिए उनके कमरे में घुस आए। तभी दोनों युवकों ने पुजारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। बताया गया कि मंदिर के पास में ही कुछ दूरी पर एक पीआरडी का जवान मौजूद था। उसने गोली की आवाज सुनी। वह मंदिर की तरफ पहुंचा तो उसे वहां से दो युवक भागते हुए दिखाई दिए। अंदर जाकर देखने पर पुजारी का रक्तरंजित शव पड़ा था। तुरंत ही भौराकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। हत्या की वारदात के बाद डीआइजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, एसएसपी सूरज कुमार राय, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक भी वारदातस्थल पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?