Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar:किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर करने धमकी, 7 साल मिला न्याय

Muzaffarnagar:किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर करने धमकी, 7 साल मिला न्याय

मुजफ्फरनगर: अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट की न्यायाधीश मंजुला भालोटिया ने दुष्कर्म के सात वर्ष पुराने मामले में पीड़िता किशोरी को न्याय दिया है। दोषी मुंहबोली चाची समेत उसके साथी युवक को 10 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

एडीजीसी विनय अरोरा व विक्रांत राठी ने बताया कि 25 मई 2019 काे फुगाना थाने में दर्ज कराए व्यक्ति ने बताया था कि उसकी नाबालिग बहन के साथ युवक ने अश्लील हरकत करने के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को पड़ोेस में रहने वाली मुंहबोली चाची अपने घर चाय बनाने के बहाने ले गई थी। दोषी महिला ने अपनी तबियत खराब होने का झांसा दिया था, उसके बाद किशोरी उसके घर चली गई। यहां पहले से मौजूद युवक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं, आरोपी चाची ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। किशोरी ने न्यायालय में बयान दिए थे कि मामले में दारोगा ने बयान बदलने का दबाव बनाया था। उसे धमकाया गया था कि उसके स्वजन को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। न्यायालय ने किशोरी को न्याय देते हुए दोषी युवक व मुंहबोली चाचाी को 10-10 साल के लिए सलाखों में कैद कर दिया।


रिश्ते की पवित्रता को लगाया दाग

कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि पड़ोस की महिला ने चाची के पवित्र विश्वास का हनन किया है। एक षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाते हुए बालिका को नरपिशाच के हवाले कर दिया। समाज में बालिकाओं की सुरक्षा और विधि के भय को स्थापित करने हेतु ऐसे दोषियों के प्रति किसी भी प्रकार की उदारता बरतना न्यायोचित नहीं होगा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?