मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पुण्य तिथि मनाई। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने कहा कि नेता मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जीवन पर्यंत गरीबों, किसानों, मजदूरों तथा समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए कार्य किए।

सपा के जिलापध्यक्ष जिया चौधरी समेत पदाधिकारियों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में आम लोगों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी राजनीति में जनसंपर्क, सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकारों की बात महत्वपूर्ण रही। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नेता मुलायम सिंह का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई से जुड़ा रहा। उन्होंने किसानों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्रमुखता देने का प्रयास किया।
- इन प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद कादिर राणा, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, प्रदेश सचिव इलम सिंह, प्रदेश सचिव नौशाद अली, प्रदेश सचिव सुखपाल ठाकुर और हाजी लियाकत प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार और अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।







Users Today : 0