Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: कुट्टू का आटा, हल्दी-धनिया समेत साबुत मसाले सीज

Muzaffarnagar: कुट्टू का आटा, हल्दी-धनिया समेत साबुत मसाले सीज

 खाद्य सुरक्षा ने की कार्रवई, लगभग चार लाख रुपये की सामग्री सील

मुजफ्फरनगर: नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। कुट्टू का आटा समेत साबुत एवं पिसे मसालों को संदेह के आधार पर सील किया गया है। लगभग चार लाख रुपये की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मानते हुए बिक्री पर तत्काल रोक लगाई है।

सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा छपार में स्थित संदीप सिंह के प्रतिष्ठान संदीप ट्रेडर्स से खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा, हल्दी पाउडर, किशमिश व सोस के एक-एक नमूने, गुणवत्ता में संदेह के आधार पर 2,000 का 20 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया। शहर में गोशाला, शामली रोड स्थित खाद्य कारोबारी नफीस अहमद के मसाला सेन्टर पर से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के खाद्य पदार्थ साबुत हल्दी, पिसी हल्दी, साबुत लाल मिर्च, पिसी लाल मिर्च एवं साबुत धनिया का एक-एक नमूना तथा पिसा धनिया के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। लगभग सभी 2,860 किलोग्राम पिसे एवं साबुत मसालों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। पचेंडा रोड पर मनोज प्रोविजन स्टोर से व्रत में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा,कुट्टू की मिगी एवं साबूदाना का एक-एक नमूना भरा गया। यहां पर 25,200 रुपये का 210 किलो कुट्टू का आटा व 3.5 किलो कुट्टू की गिरी को सीज कर दिया गया।

  • इस तरह लिए गए नमून
  • खाद्य सामग्री : नमूना
  • कुट्टू आटा : 02
  • कुट्टू की गिरी : 01
  • साबूदाना : 01
  • साबुत हल्दी: 01
  • पिसी हल्दी: 02
  • साबुत मिर्च: 01
  • पिसी मिर्च: 01
  • साबुत धनिया: 01
  • पिसा धनिया: 02
  • किशमिश: 01
  • साॅस: 01
  • जब्त किए खाद्य पदार्थ ...
  • खाद्य पदार्थ : किलोभार : मूल्य
  • साबुत हल्दी: 1150 : 1,38,000
  • पिसी हल्दी : 367 : 50,650
  • साबुत लाल मिर्च: 840 : 1,00800
  • पिसी लाल मिर्च: 120 : 16,800
  • साबुत धनिया : 330 : 39,600
  • पिसा धनिया : 60 : 8,400
  • कुट्टू आटा : 230 : 27,200
  • कुट्टू गिरी- 3.5 : 385

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?