Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: फ्रूट कंपनियों का निरीक्षण कर देखी केला पकाने की विध

Muzaffarnagar: फ्रूट कंपनियों का निरीक्षण कर देखी केला पकाने की विध

 

इथीलीन गैस से पकाये जा रहे थे कच्चे केले

मुजफ्फरनगर: नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने जिले में कच्चे केले पकाने वाली पांच फर्मों का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नई मंडी में मोहम्मद शावेज की शावेज फ्रूट कंपनी और मोहम्मद कामिल की कामिल फ्रूट कंपनी का निरीक्षण किया। इसके अलावा भोपा रोड स्थित ग्राम भंडूरा में मोहम्मद साजिद फ्रूट कंपनी, जानसठ रोड पर शाहीन जहां की हुसैफा फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी तथा ग्राम सुजड़ू के अरिहंत रोड स्थित एसके अहील ट्रेडर्स की जांच की गई। पांचों फर्मों में केले ईथीलीन गैस से एसी चैंबर में पकाए जा रहे हैं। प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित रसायन कैल्शियम कार्बाइड से केले पकाने का मामला नहीं मिला। हालांकि, साफ-सफाई से संबंधित कमियां मिलने पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?