Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: अनन्या बनीं कोतवाल, शिखा ककरौली थाना प्रभारी

Muzaffarnagar: अनन्या बनीं कोतवाल, शिखा ककरौली थाना प्रभारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों का बढ़ाया हौसला

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉: 

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत बेटियों का हौसला बढ़ाने के साथ उन्हें प्रेरित करने के लिए थानों की कमान सौंपी गई। नगर कोवातली में छात्रा अनन्या को एक दिन का इंस्पेक्टर तथा ककरौली थाने में शिखा को प्रभारी निरीक्षक, रिया को एसएसआइ बनाया गया। तीनों छात्राओं ने एक दिन का प्रभार मिलने पर कानूनी कामकाज को समझा और फरियादियों की शिकायत सुनी। तीनों ने तत्काल संबंधित दारोगा को शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
ककरौली थाने पर एक दिन की इंस्पेक्टर बनीं छात्रा शिखा धीमान शिकायत सुनते हुए।
नगर कोतवाली में एसडी कन्या इंटर कालेज, झांसी रानी चौक की कक्षा 8वीं की छात्रा अनन्या निवासी 55/2 बाग केशोदास, को एक दिन के लिए कोतवाल बनाया गया। छात्रा ने थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना है। कोतवाल की भूमिका निभाते हुए अनन्या ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने स्कूल की अन्य छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ थाने का भ्रमण किया। इस दौरान जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क और बंदी गृह का निरीक्षण कराया गया। वहीं ककरौली थाने में बीकाम संकाय की मेधावी छात्रा शिखा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि रिया को एसएसआई का दायित्व सौंपा गया। जिसमें छात्राओं को जागरूकता के साथ उन्हें महिला हेल्प लाइन, सुरक्षा और सुविधा की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इनके अलावा अलीशा को मिशन शक्ति प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। छात्राआें ने मिलकर फरियादियों की समस्या सुनी। इसके बाद संंबंधित दारोगा और सिपाहियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।
नगर कोतवाली में एक दिन की इंस्पेक्टर बनीं छात्रा अनन्या।

 

 

 

 

—–

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?