Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: भैयादूज व छठ पूजा पर बसों का फेरा बढ़ाया, सफर होगा आसान

Muzaffarnagar: भैयादूज व छठ पूजा पर बसों का फेरा बढ़ाया, सफर होगा आसान

यूपीएसआरटीसी ने चालक-परिचालकों के लिए लागू की प्रोत्साहन योजना

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :

उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम लिमिटेड (यूपी-एसआरटीसी) ने दीपावली के पंचपर्व को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। भैयादूज से लेकर छठ पूजा तक सफर आसान होगा। घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आसपास जिलों में जाने वाली 90 रोडवेज बसों का एक-एक फेरा बढ़ाया है।डिपो से लिपिकों की ड्यूटी भी दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश बस अड्डों पर लगाई है। डिपो से लगभग 30 से अधिक बड़े मार्गों पर बस सुविधा मुकम्मल रखी गई है।

 

मुजफ्फरनगर डिपो से रोजाना निगम व अनुबंधित 234 बसों का संचालन किया जाता है। दीपावली व भैया दूज दोनों पर्व मनाने के लिए अपने घर दूरदराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए निगम के अधिकारियों ने व्यवस्था बनाई है। मुजफ्फरनगर से लखनऊ, अमृतसर, काठगोदाम, टनकपुर, बरेली, शाहजहांपुर व अन्य स्थानों के लिए रोजाना बस का संचालन किया जाता है। इतना ही नहीं आसपास के राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड व दिल्ली में भी बसें यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित रहेगी। बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मेरठ आदि के लिए सुबह साढ़े पांच से रात आठ बजे तक सेवा है। आसपास क्षेत्रों में जाने वाली 90 रोडवेज बसों का एक-एक फेरा बढ़ाया गया है। कर्मचारियों के अवकाश भी बंद किए गए हैं। एआरएम कार्यालय के लिपिकों की ड्यूटी देहरादून, दिल्ली, आनंद विहार, हरिद्वार गाजियाबाद बस अड्डों पर लगाई हैं।

चालक कर सकेंगे आराम

लंबी दूरी वाली कुछ बसों के चालकों के लिए विश्राम की भी व्यवस्था की है। कुछ बसों के किलोमीटर बढ़ाने के साथ ही दूर दराज स्थानों पर जाने वाली मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो की 145 बसों को अतिरिक्त रूट पर लगाया गया है। लंबी दूरी की बसों पर दो चालक तैनात किए गए हैं, जिस कारण थकान पर एक चालक आराम कर सकता है, जबकि दूसरा चालक निर्धारित दूरी तक बस का संचालन करेगा।

इन मार्गों पर बढ़ाईं अतिरिक्त बसें

  • 30 बस : दिल्ली से हरिद्वार – मुजफ्फरनगर ।
  • 15 बस : दिल्ली से देहरादून – मुजफ्फरनगर।
  • 10 बस : अंबाला से सहारनपुर होकर लखनऊ- मुजफ्फरनगर।
  • 10 बस: हारनपुर से आगरा- मुजफ्फरनगर।
  • 10 बस: मुजफ्फरनगर से शामली होकर लोनी मोड़ दिल्ली- मुजफ्फरनगर।
  • 15 बस: हरिद्वार से मुजफ्फरनगर व लखनऊ- मुजफ्फरनगर की

खतौली डिपो की अतिरिक्त बस व्यवस्था

  • 25 बस: दिल्ली से हरिद्वार -खतौली
  • 15 बस :दिल्ली से देहरादून -खतौली
  • 10 बस: दिल्ली से कोटद्वार-खतौली
  • 05 बस: हरिद्वार से मुजफ्फरनगर वलखनऊ-खतौली

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?