समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद तय हुई रणनीति
मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में रैली में भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनपद से 50 बसों के माध्यम से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुजफ्फरनगर से 50 बसों में करीब दो हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं महानगर संगठन तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।
- ये रहे बैठक में मौजूद








Users Today : 0