Home » शिक्षा » Muzaffarnagar: दुनियाभर में चमका सोन्टा का लाल, विश्व के 2 प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल

Muzaffarnagar: दुनियाभर में चमका सोन्टा का लाल, विश्व के 2 प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल

डा. अनुज कुमार ने 5वीं बार 2 प्रतिशत विज्ञानियों में बनाई जगह

 नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर: मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय के डा. अनुज कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाई है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के गांव सेन्टा निवासी डा. अनुज जीएलए विवि में ई-वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के निदेशक हैं। उन्होंने विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पांचवी बार जगह बनाई है। उनकी वैश्विक रैंक 26,718 है, जबकि नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलाजी के उप-क्षेत्र में उन्होंने 932वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उनके निरंतर शोध कार्यों में परिपक्वता दिखाती है।

डा. अनुज कुमार ने बताया कि अब तक 400 से अधिक शोध प्रकाशन करा चुके हैं। जिन्हें 12,800 से अधिक उद्धरण प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त उनके नाम 10 पुस्तकों का प्रकाशन, 82 पुस्तक अध्याय, 15 अमेरिकी पेटेंट तथा 6 भारतीय पेटेंट भी दर्ज हैं। उनके ये कार्य वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को दिखाते हैं। विशेष रूप से नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलाजी जैसे तेजी से विकसित हो रहे वैज्ञानिक क्षेत्र में उनकी रैंकिंग उनके अनुसंधान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को रेखांकित करती है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?