Home » सहारनपुर » Saharanpur :ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

Saharanpur :ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

  • रस्से का घेरा बनाकर आराम करने की तैयारी कर रहे थे श्रद्धालु

सहारनपुर: सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर से माता की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को कैंटर ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई,जबकि 15 घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।

  • बर्तनों से भरे कैंटर ने मारी थी टक्कर

हादसा शनिवार सुबह हुआ है। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के करीब 18 लोग सात अक्टूबर को सहारनपुर में स्थित सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए गांव लौट रहे थे। देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाइओवर पर श्रद्धालुओं ने रस्सी का घेरा आराम करने की तैयारी में थे, तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

  • इन श्रद्धालुओं की हुई मौत

भीषण हादसे में सरधना के कुशावली गांव निवासी रमेश (40), सागर (34), अमन (23) और सतेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में मची चींख-पुकार को लेकर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें कई घायलों को सहारनपुर और मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?