Home » उत्तर प्रदेश » Muzaffarnagar : डा. आंबेडकर पर टिप्पणी से रोष, मुकदमा दर्ज कराया

Muzaffarnagar : डा. आंबेडकर पर टिप्पणी से रोष, मुकदमा दर्ज कराया

महाराष्ट्र के अधिवक्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉 :

संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। महाराष्ट्र के नासिक में वकालत करने वाले संदीप दादा जाधव ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी अनुभव राज कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपित ने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर तथा अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति जातिवादी अपमानजनक टिप्पणी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता ने 15 दिन पहले डाक के माध्यम से मराठी भाषा में शिकायत पत्र भेजा था। शिकायत पत्र का अनुवाद कराया गया। इसके बाद अधिवक्ता की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि आरोपित व्यक्ति ने अपने एक्स हैंडल वाले अकाउंट पर 21 जून 2025 को एक पोस्ट की, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। आरोप लगाया कि सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण इरादे से टिप्पणी को प्रसारित किया गया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?