Home » Uncategorized » Muzaffarnagar: भाकियू ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुलता, पुलिस ने छीना

Muzaffarnagar: भाकियू ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुलता, पुलिस ने छीना

मुजफ्फरनगर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देशभर में सियासी पारा गरम है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुलता दहन किया, लेकिन जलते पुतले को तुरंत पुलिस कर्मियों ने छीन लिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

 

सिविल लाइन क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। पुतले में आग लगा दी गई थी, तभी पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसको लेकर काफी हंगामे की स्थिति बनी रही। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी भी की। बता दें कि मुख्य चुनाव अायुक्त के विरुद्ध दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया गया है।

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?