- मुजफ्फरनगर के विकास राठी यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी विकास राठी के हाथ में यूपी-23 क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें इस टीम का अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। विकास मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी है।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि विकास राठी इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 के वर्ष 2024 में मैनेजर रहे और टीम ने खिताब जीता था। पिछले वर्ष 2025 मे वे उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तब टीम को चैंपियन बनाने में उनकी कड़ी मेहनत रही। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। विकास राठी के अनुभव और पूर्व उपलब्धियां उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम के लिए भी उपयोगी साबित होगी। उत्तर प्रदेश की टीम मेरठ मे 12 अक्टूबर सें अपना इस साल का अभियान कर्नल सी के नायुडू ट्रॉफी के साथ शुरू करेगी।







Users Today : 0