दिल्ली से बैठकर देखा जा रहा चिमनियों से निकला जहरीला धुआं
मुजफ्फरनगर 〈लोकसंवाद लाइव〉:
मुजफ्फरनगर भी दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा है। इस कारण दीपावली से पहले ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पाबंदियाें का शिकंजा यहां भी कसा जाएगा। उद्योगों से लेकर वाहनों के संचालन में बाधाएं बढ़ सकती है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उद्यमियों, कारोबारियों के साथ बैठक कर नियमों को साझा किए हैं। वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए लगा ओसीईएसएस 24 घंटे चालू रखा जाए। यह बंद मिला तो उद्योग कार्रवाई की जद में आ सकता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सर्वर के माध्यम से चिमनियों से निकलने वाले धुएं को जांच रही है।

मेरठ रोड स्थित होटल सालिटियर-इन में शुक्रवार देर शाम को बेगराजपुर, वहलना और सुजडू औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा भोपा रोड, जौली रोड, जानसठ रोड स्थित मेटल एवं पेपर उद्योगों के प्रबंधकों और प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों ने बैठक की। क्षेत्रीय अधिकारी गीतेशचंद्र और सहायक अभियंता पर्यावरण कुंवर संतोष सिंह ने कहा कि इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल किया जाए। औद्योगिक प्रक्रियाओं से निकलने वाले धुएं और अन्य उत्सर्जन को तय पर्यावरण मानकों के अनुरूप नियंत्रित रखें। कहा कि उद्योगों की चिमनियों पर लगे आनलाइन कंटीन्यूअस मानिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) को सुचारू रूप से संचालित रखने के साथ उसे 24 घंटे चालू रखें। इसके माध्यम से सीएक्यूएम निरंतर निगरानी कर रहा है। जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप के नियम लागू हो जाएंगे। अधिकारियों की टीम ने उद्यमियों को अनुमन्य ईंधन के प्रयोेग, वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के अपग्रेडेशन, आनलाइन मानिटरिंग व्यवस्था तथा डीजी सैट्स के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। ग्रैप के लागू होने पर चिमनियों से निकलने वाले प्रत्येक तत्व, गैसों को सीएक्यूएम का सर्वर सीधे मानिटरिंग करेगा। एक-एक रीडिंग देखेगा और परखेगा।
ये किए जाएंगे प्रमुख कार्य :
- – प्रत्येक उद्योग पानी छिड़काव की करे व्यवसथा
- – ओसीईएमएस का सर्वर 24 घंटे चालू रखा जाएगा
- – डीजल जनरेटर पर डिवाइस लगाकर किए जाएं चालू
- – प्रतिदिन सीएक्यूएम के सर्वर पर भेजा जाएगा रिकार्ड
- – प्रतिबंधित ईंधन नहीं होगा प्रयोग, आरडीएफ जलेगा







Users Today : 0